खेल की खबरें | सिक्की-सुमित की मिश्रित युगल जोड़ी स्पेन मास्टर्स सेमीफाइनल से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एन सिक्की रेड्डी और बी सुमित रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी के शनिवार को यहां सेमीफाइनल में हारने से मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।
मैड्रिड, 30 मार्च एन सिक्की रेड्डी और बी सुमित रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी के शनिवार को यहां सेमीफाइनल में हारने से मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।
इंडोनेशिया के रिनोव रिवाल्डी और पीठा हानिंगटयास मेंटारी की जोड़ी ने सिर्फ 29 मिनट में भारतीय चुनौती 21-17, 21-12 से समाप्त कर दी।
दोनों मिश्रित युगल जोड़ियों के बीच यह पहली भिड़ंत थी।
एन सिक्की रेड्डी और बी सुमित रेड्डी ने शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया के रेहान नौफाल खुशारजांटो और लिसा आयु कुसुमावती को 14-21, 21-11, 21-17 से हराया था।
शुक्रवार को सुपानिडा काटेथोंग ने भारतीय स्टार पीवी सिंधू को एक घंटे 17 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में 24-26, 21-17, 22-20 से शिकस्त दी।
हांगकांग के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप ने भारत के एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 21-19, 21-23, 21-17 से मात दी।
ताईवान की ली चिया सिन और टेंग चुन सुन ने भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की महिला युगल जोड़ी पर 21-13, 21-19 से जीत हासिल की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

