खेल की खबरें | सिक्की-कपूर वियतनाम ओपन के सेमीफाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को यहां वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई।
हो ची मिन्ह सिटी, 30 सितंबर रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को यहां वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई।
पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज का खिताब जीतने वाली सिक्की और कपूर की गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के चान पेंग सून और चेह यी सी की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-17 से हराया।
सेमीफाइनल में इन दोनों का सामना रेहान नौफल कुशरजंतो और लिसा आयु कुसुमावती की इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा।
सिक्की और कपूर ने शानदार जज्बा दिखाया। पहले गेम में 3-6 से पिछड़ने के बाद ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाई।
मलेशियाई टीम ने एक बार फिर 15-12 से बढ़त बनाई लेकिन भारतीय जोड़ी ने लगातार चार अंक के साथ 19-18 की बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद दो और अंक जुटाकर मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है।
सिक्की और कपूर ने दूसरे गेम में आत्मविश्वास भरी शुरुआत की। मलेशियाई जोड़ी ने 10-8 की बढ़त बनाई लेकिन भारतीय जोड़ी ने 12-12 पर बराबरी हासिल की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

