सिकंदर खेर (Image Credit: Instagram)
मुंबई, 13 मार्च: ब्रिटिश भारतीय अभिनेता देव पटेल (Indian actor Dev Patel) के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म “मंकी मैन”(Monkey man) से अभिनेता सिकंदर खेर (Sikander Kher) विश्व सिनेमा में पदार्पण करेंगे. खेर ने 2008 में बनी हंसल मेहता की “वुडस्टॉक विला” से फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की थी और इसके बाद वह “खेलें हम जी जान से”, “प्लेयर्स”, “औरंगजेब” समेत कई फिल्मों में नजर आए. यह भी पढ़े: Jacqueline Fernandez की Topless फोटो देखकर Urvashi Rautela भी हुईं हैरान, किया ऐसा कमेंट
खेर (39) ने “मंकी मैन” में काम करने की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की. उन्होंने लिखा, “मैं चार महीने तक इंडोनेशिया में यही कर रहा था. हैशटैग मंकी मैन.”
इसके साथ ही उन्होंने पटेल के साथ तस्वीर भी साझा की. फिल्म में आधुनिक भारत के साथ मिथकों की झलक भी देखने को मिलेगी. पटेल ने पॉल अंगुनावेला और जॉन कोली के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा लिखी है.











QuickLY