जरुरी जानकारी | सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम में आवासीय परियोजना के लिए 2,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम में एक नयी लक्जरी आवास परियोजना विकसित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
नयी दिल्ली, आठ मार्च रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम में एक नयी लक्जरी आवास परियोजना विकसित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कंपनी के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा, ''हमने द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 37डी, गुरुग्राम में एक नयी आवास परियोजना शुरू की है। परियोजना में कुल 1,008 इकाइयां होंगी।''
कंपनी पहले ही इस परियोजना के पूरे 1,008 लक्जरी फ्लैट 3,600 करोड़ रुपये से अधिक में बेच चुकी है। इससे कीमत वृद्धि के बावजूद मजबूत उपभोक्ता मांग का संकेत मिलता है।
अग्रवाल ने कहा कि कंपनी को 16.5 एकड़ की इस नयी आवासीय परियोजना में ग्राहकों से 5,400 अभिरुचि (आईओआई) मिलीं।
परियोजना की लागत के बारे में पूछने पर अग्रवाल ने कहा कि कंपनी इस परियोजना को विकसित करने के लिए लगभग 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
निवेश को आंतरिक स्रोतों और बिक्री बुकिंग के तहत ग्राहकों से मिले अग्रिम के जरिए वित्त पोषित किया जाएगा। इस परियोजना के फ्लैट ग्राहकों को 2028 में सौंपे जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)