जरुरी जानकारी | सीमेंस का जून तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 300.7 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंस लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 300.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मुख्य रूप से अधिक आय से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सीमेंस लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 300.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मुख्य रूप से अधिक आय से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी के शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 141.8 करोड़ रुपये रहा था। सीमेंस अक्टूबर से सितंबर वित्त वर्ष का अनुसरण करता है।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,337 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 2,889 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में सीमेंस का खर्च बढ़कर 3,929.20 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में उसका खर्च 2,692.8 करोड़ रुपये था।

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी सीमेंस लिमिटेड उद्योग, बुनियादी ढांचा, परिवहन, पारेषण तथा बिजली उत्पादन क्षेत्र पर केंद्रित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\