खेल की खबरें | सीगफ्रीड एकमैन पाकिस्तान के नये हॉकी कोच नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने नीदरलैंड के सीगफ्रीड एकमैन को साल 2026 तक के लिए अपनी सीनियर और जूनियर टीमों का मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने का करार किया है।

कराची, 10 दिसंबर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने नीदरलैंड के सीगफ्रीड एकमैन को साल 2026 तक के लिए अपनी सीनियर और जूनियर टीमों का मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने का करार किया है।

एकमैन पहले ही सीनियर टीम के साथ पर्यवेक्षक के रूप में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश रवाना हो चुके हैं और टूर्नामेंट के बाद टीम की बागडोर संभालेंगे।

पीएचएफ सचिव जनरल आसिफ बाजवा ने कहा, ‘‘ एकमैन एशियाई प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक और अधिकारी की भूमिका में होंगे। इस दौरान ख्वाजा जुनैद टीम के मुख्य कोच होंगे। एकमैन  इसके बाद राष्ट्रीय सीनियर टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और जूनियर खिलाड़ियों और अकादमी में भी सहायता करेंगे।’’

बासठ साल के एकमैन एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के क्वालीफाइड कोच है और वह हाल ही में एफआईएच जूनियर विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी जूनियर खिलाड़ियों को परखने के लिए भुवनेश्वर में मौजूद थे। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में 11वें स्थान पर रही थी।

एकमैन ने एक बयान में कहा कि फिलहाल वह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं और उनके साथ संक्षिप्त चर्चा भी की है। वह पाकिस्तान हॉकी के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा, "जहां ओलंपिक और विश्व कप जैसे प्रमुख आयोजनों के लिए खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह बनाना शुरू करना जरूरी है। इसके साथ ही देश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान को कुछ अच्छे जीत की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें