देश की खबरें | कांग्रेस के डूबते जहाज को बचाने के लिए सिद्धू-अमरिंदर ने किया नाटक: शिअद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस के नए प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच ‘‘झगड़ा’’ एक ‘‘नाटक’’ था, जो राज्य सरकार की विफलताओं की ओर से लोगों का ध्यान भटकाकर पार्टी के डूबते जहाज को बचाने के लिए किया गया।

चंडीगढ़, 23 जुलाई शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस के नए प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच ‘‘झगड़ा’’ एक ‘‘नाटक’’ था, जो राज्य सरकार की विफलताओं की ओर से लोगों का ध्यान भटकाकर पार्टी के डूबते जहाज को बचाने के लिए किया गया।

शिअद ने यह बात अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच मतभेदों का जिक्र करते हुए कही, जो अमृतसर के विधायक की राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से पहले पैदा हुए थे।

गौरतलब है कि क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने बेअदबी के मामलों को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था, जिसके बाद से मुख्यमंत्री और सिद्धू के बीच मतभेद थे।

मुख्यमंत्री ने सिद्धू को पार्टी प्रमुख बनाए जाने का भी विरोध किया था और उनसे मिलने से इनकार कर दिया था।

हालांकि, मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिद्धू के कार्यभार संभालने के लिए आयोजित समारोह में शामिल हुए, जब अमृतसर के विधायक ने उनसे मतभेदों को भुलाकर साथ आने का अनुरोध किया।

इस पर कटाक्ष करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री और शिअद नेता डॉ दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सिद्धू और अमरिंदर सिंह राज्य के लोगों को 'धोखा' देने के दोषी हैं।

उन्होंने कहा, "अब यह स्पष्ट होता जा रहा है कि सिद्धू और मुख्यमंत्री के बीच झगड़ा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया गया नाटक था।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को बदलकर "पार्टी के डूबते जहाज" को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस में अंदरूनी कलह का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, "इसे ध्यान में रखते हुए दो महीने का लंबा नाटक भी खेला गया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी