खेल की खबरें | सिद्धार्थ ने शेंग को हराकर उलटफेर किया, शुभंकर ओडिशा ओपन में तीसरे दौर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने बुधवार को यहां छठे वरीय शियाओदोंग शेंग को सीधे गेम में हराकर उलटफेर किया जबकि तीसरे वरीय शुभंकर डे ने हमवतन जगदीश कलागा को हराकर ओडिशा ओपन के पुरुष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया।
कटक, 26 जनवरी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने बुधवार को यहां छठे वरीय शियाओदोंग शेंग को सीधे गेम में हराकर उलटफेर किया जबकि तीसरे वरीय शुभंकर डे ने हमवतन जगदीश कलागा को हराकर ओडिशा ओपन के पुरुष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया।
सिद्धार्थ ने दूसरे दौर के मैच में शेंग को 21-17, 21-4 से हराने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगा, जबकि शुभंकर ने कलागा को 21-18, 21-10 से पराजित किया। सिद्धार्थ का अगला मुकाबला अंसल यादव से होगा।
चिराग सेन ने भी रवि पर 21-14, 21-19 की जीत के साथ पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनायी।
इस बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के महिला एकल में पांचवीं वरीयता प्राप्त अश्मिता चालिहा ने हमवतन साई उत्तेजिता राव चुक्का पर 21-12, 12-21, 21-17 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला अनुपमा उपाध्याय से होगा।
तसनीम मीर ने एक अन्य मैच में केयूरा मोपाती को 13-21, 21-14, 21-19 से हराया। उनका अगला मुकाबला मालविका बंसोड़ से होगा।
महिला युगल में त्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने मनीडिपा डे और उत्सव पालित को 21-3, 21-6 से हराकर महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2022 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

