देश की खबरें | सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ अगस्त में रिलीज होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘परम सुंदरी’ अगस्त में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘परम सुंदरी’ अगस्त में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
केरल की बैकवाटर पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म “हंसी, हलचल और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी एक रोलरकोस्टर सवारी” के रूप में प्रस्तुत की जा रही है।
फिल्म का निर्माण दिनेश विजान द्वारा बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत किया गया है।
पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक फिल्म रिलीज होने की सही तारीख की घोषणा नहीं की है।
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘परम’ और जान्हवी कपूर ‘सुंदरी’ की भूमिका निभा रही हैं।
जान्हवी कपूर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जो ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और खेतान के मेंटॉर डिसाइपल एंटरटेनमेंट ने किया है।
दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्देशित ‘वीवीएएन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में भी मल्होत्रा नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया होंगी। इस फिल्म के 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। इसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और द वायरल फीवर के सहयोग से किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

