एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिद्धरमैया ने पार्टी की घोषणापत्र समिति में शामिल किए जाने पर कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने खुद को पार्टी की घोषणापत्र समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

देश की खबरें | सिद्धरमैया ने पार्टी की घोषणापत्र समिति में शामिल किए जाने पर कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया

बेंगलुरु, 23 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने खुद को पार्टी की घोषणापत्र समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ''आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मुझे कांग्रेस पार्टी की घोषणापत्र समिति का सदस्य नियुक्त करने के लिए मैं एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद देता हूं।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश शासन के कर्नाटक मॉडल को मान्यता देता है।

उन्होंने कहा, "कल्याण और बुनियादी ढांचे की मेरी सभी पहल का समर्थन करने के लिए मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभारी हूं।"

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपनी घोषणापत्र समिति का गठन किया और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया।

सोलह सदस्यीय समिति में सिद्धरमैया और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).