बेंगलुरु, आठ मार्च कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को अभिनेत्री शबाना आजमी को 16वें बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आजमी की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा की महान अभिनेत्री और बहुभाषी कलाकार बताया।
उन्होंने कहा, "भारतीय सिनेमा की महान अभिनेत्री और बहुभाषी कलाकार शबाना आजमी को बेंगलुरु में आयोजित 16वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई।"
सिद्धरमैया ने वर्ष 1977 में आई कन्नड़ फिल्म ‘कन्नेश्वर रामा’ के जरिए उनके ‘सैंडलवुड’ (कन्नड़ सिनेमा) में पदार्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कन्नड़ फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया था।
सिद्धरमैया ने कहा, "शबाना आजमी, जिन्होंने 70 के दशक में कन्नेश्वर रामा फिल्म से सैंडलवुड में पदार्पण किया और कन्नड़ सिनेमा प्रेमियों का दिल जीता, दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अभिनय कर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। लगभग 50 वर्षों की उनकी कलात्मक सेवा के सम्मानस्वरूप यह पुरस्कार उनकी प्रतिष्ठा को और बढ़ाता है।"
बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एक मार्च को शुरू हुआ था और इस कार्यक्रम समापन शनिवार शाम को होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY