देश की खबरें | सिद्धरमैया ने चीन के साथ सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह की ‘चुप्पी’ की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प के संबंध में प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ को ‘जनविरोधी’ और ‘अपमानित’ करनेवाला करार दिया।

जियो

बेंगलुरु, 17 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प के संबंध में प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ को ‘जनविरोधी’ और ‘अपमानित’ करनेवाला करार दिया।

उन्होंने भारत-चीन संघर्ष को लेकर इसी तरह का आरोप रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भी लगाया।

यह भी पढ़े | बिहार: शहीद कुंदन के पिता ने कहा- मेरे दोनों पोते भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करेंगे : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। सिद्धरमैया ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सीमा पर चल रहे घटनाक्रमों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन के साथ विवाद शुरू होने के करीब सात हफ्ते बीत चुके हैं।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus: आप विधायक आतिशी का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, सीएम केजरीवाल ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

सिद्धरमैया ने ट्वीट में कहा, ‘‘हालांकि, अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। शासकों की चुप्पी न केवल जनविरोधी है, बल्कि अपमानित करने वाली भी है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार नहीं बल्कि देश शत्रु राष्ट्र के खिलाफ लड़ता है और शासन देश की जनता के प्रति जवाबदेह है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह देश की जनता है, जिसने केंद्र सरकार में अपना भरोसा जताया है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को अपने विश्वास में ले।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए और उन्होंने लोगों से उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने को कहा जिन्होंने अपनी जिंदगी कुर्बान दी। उन्होंने लोगों से चीन की निंदा करने की भी अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट