एजेंसी न्यूज

Karnataka Cabinet Expansion: दिल्ली पहुंचे सिद्धरमैया और शिवकुमार, आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार बुधवार को दिल्ली पहुंच गए जहां उनके राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने की संभावना है।

Karnataka Cabinet Expansion: दिल्ली पहुंचे सिद्धरमैया और शिवकुमार, आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना

नयी दिल्ली, 24 मई: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार बुधवार को दिल्ली पहुंच गए जहां उनके राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने की संभावना है. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी.

कर्नाटक में सिद्धरमैया और शिवकुमार ने 20 मई को आठ मंत्रियों के साथ क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. हालांकि इन मंत्रियों को अभी विभागों का आवंटन नहीं किया गया है.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में हुई बैठक में आठ मंत्रियों की पहली सूची को मंजूरी दी थी. हालांकि पहले मंत्रिमंडल में अभी कई और विधायकों को शामिल किए जाने की योजना है. सूत्रों ने बताया कि चर्चा के दौरान कुछ नामों को लेकर सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कथित रूप से मतभेद है.

सिद्धरमैया के लिए नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन और एक ऐसे मंत्रिमंडल का गठन, जिसमें सभी समुदायों, क्षेत्रों, गुटों और नयी व पुरानी पीढ़ी के विधायकों को प्रतिनिधित्व हासिल हो, काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है. कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है. इसे देखते हुए कई नेता मंत्री बनने की होड़ में शामिल हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).