एजेंसी न्यूज

Bharat Jodo Yatra: कपिल सिब्बल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और राहुल गांधी की तारीफ की

कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि राहुल गांधी समाज के अलग-अलग तबकों को एक साथ लाने में कामयाब रहे हैं और उन्हें यह अहसास कराया है कि देश में एकता कितनी जरूरी है.

Bharat Jodo Yatra: कपिल सिब्बल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और राहुल गांधी की तारीफ की
कांग्रेस (Photo Credits Facebook)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी : कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि राहुल गांधी समाज के अलग-अलग तबकों को एक साथ लाने में कामयाब रहे हैं और उन्हें यह अहसास कराया है कि देश में एकता कितनी जरूरी है.

पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले सिब्बल ने कहा कि पार्टी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा सफल प्रतीत होती है और इसे गैर-कांग्रेसी तत्वों का समर्थन भी मिला है. यह भी पढ़ें : छोटे-बड़े सभी चुनाव पहले की तरह मतपत्रों से हों, बसपा किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी: मायावती

सिब्बल ने ‘पीटीआई-’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि वैचारिक रूप से यात्रा एक ‘‘शानदार विचार’’ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).