देश की खबरें | शुभेंदु अधिकारी का बंगाल के बरुईपुर में 'संदिग्ध कश्मीरियों' के होने का दावा, पुलिस ने खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में दो कश्मीरी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।

कोलकाता, 24 अप्रैल पश्चिम बंगाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में दो कश्मीरी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति मध्यप्रदेश के इंजीनियर हैं, जो राज्य में व्यवसाय के अवसर तलाश रहे हैं।

बरुईपुर पुलिस जिला ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दो व्यक्तियों - एक हिंदू और एक मुस्लिम - ने बरुईपुर में किराए के अपने फ्लैट की छत पर वायरलेस नेटवर्क प्रणाली स्थापित की थी। उसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अधिकारी द्वारा जाहिर किये गए संदेह को भी सिरे से खारिज कर दिया।

बरुईपुर पुलिस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के रहने वाले दो व्यक्तियों में से एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम है। उन्होंने करीब तीन सप्ताह पहले बरुईपुर में एक फ्लैट किराए पर लिया था। पेशे से इंजीनियर, वे एक स्थानीय मित्र के माध्यम से पश्चिम बंगाल में मछली पालन में व्यावसायिक अवसरों की तलाश कर रहे थे। उनके फ्लैट में एक साधारण जियोफाइबर नेटवर्क है, इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है।’’

पुलिस का स्पष्टीकरण तब आया जब शुभेंदु ने ‘एक्स’ पर एक वायरलेस नेटवर्क प्रणाली के डिस्क की तस्वीर साझा की और आरोप लगाया कि कश्मीर के दो व्यक्ति बरुईपुर में रह रहे हैं और ‘संदिग्ध’ गतिविधियों में संलिप्त हैं।

उन्होंने प्रकरण की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर