एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | शुभंकर शर्मा ने आयरिश ओपन में संयुक्त बढ़त हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने होरिजोन आयरिश ओपन के दूसरे दौर में ‘फ्रंट नाइन’ में शानदार प्रदर्शन की बदौलत छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से बढ़त बनाये हैं।

खेल की खबरें | शुभंकर शर्मा ने आयरिश ओपन में संयुक्त बढ़त हासिल की

किल्डारे (आयरलैंड), नौ सितंबर भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने होरिजोन आयरिश ओपन के दूसरे दौर में ‘फ्रंट नाइन’ में शानदार प्रदर्शन की बदौलत छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से बढ़त बनाये हैं।

शुभंकर ने जोर्डन स्मिथ के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की। स्मिथ एकल बढ़त की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 17वें होल में डबल बोगी के कारण इसे गंवा बैठे और सात अंडर 65 का कार्ड खेला।

स्टार गोल्फरों में रोरी मैकलरॉय संयुक्त 26वें और शेन लॉरी संयुक्त नौवें स्थान पर चल रहे हैं।

अन्य भारतीयों में मनु गंडास (73-78) कट हासिल करने से चूक गये।

शुभंकर 2018 के बाद से पहला डीपी विश्व टूर जीतने की कोशिश में जुटे हैं, उन्होंने ‘फ्रंट नाइन’ में सात बर्डी और दो पार से सात अंडर 28 का स्कोर बनाया। वह 27 होल तक बोगी फ्री और 14 अंडर पर थे।

फिर 10वें ओर 17वें होल में बोगी के बाद उन्होंने 11वें बर्डी लगायी।

वह 13 अंडर पर एक समय सबसे आगे चल रहे थे लेकिन अंत में संयुक्त बढ़त हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).