खेल की खबरें | श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में 54 . 55 सेकंड के समय से सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

बर्मिंघम, 29 जुलाई भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में 54 . 55 सेकंड के समय से सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

वह इस समय से दूसरे सेमीफाइनल में चौथे और ओवरआल सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे।

बेंगलुरू के 21 वर्ष के नटराज अपनी हीट में 54 . 68 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी। वह अपनी हीट में तीसरे सबसे तेज और कुल पांचवें सबसे तेज तैराक रहे थे।

साजन प्रकाश और पहली बार खेल रहे कुशाग्र रावत अपने अपने वर्ग में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके ।

प्रकाश हीट में आठवें स्थान पर रहे जिन्होंने पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाय में 25 . 01 सेकंड का समय निकाला । शीर्ष 16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचे हैं ।

कुशाग्र पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 3 : 57 . 45 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे ।

कुशाग्र और प्रकाश अब दूसरे वर्ग में चुनौती पेश करेंगे । प्रकाश पुरूषों की 100 और 200 मीटर बटरफ्लाय में जबकि कुशाग्र पुरूषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में उतरेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी