जरुरी जानकारी | श्री रेणुका शुगर्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 67 प्रतिशत घटकर 14 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 67 प्रतिशत घटकर 14.2 करोड़ रुपये रह गया। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का लाभ घटा है।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 67 प्रतिशत घटकर 14.2 करोड़ रुपये रह गया। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का लाभ घटा है।

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 43.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2,025.3 करोड़ रुपये की कुल आय के मुकाबले चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,563.2 करोड़ रुपये हो गई।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 2,548.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 1,981.8 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now