देश की खबरें | मां बनने वाली हैं श्रेया घोषाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चर्चित गायिका श्रेया घोषाल ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि वह मां बनने वाली हैं।

मुंबई, चार मार्च चर्चित गायिका श्रेया घोषाल ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि वह मां बनने वाली हैं।

घोषाल (36) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।

गायिका ने फोटो को शीर्षक दिया, ‘‘घर में नया मेहमान आने वाला है। आप सबके साथ यह खबर साझा कर रोमांचित महसूस कर रही हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए आप सबका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।’’

गायिका ने उद्यमी शिलादित्य मुखोपाध्याय (37) से 2015 में शादी की थी।

घोषाल ने 2019 की फिल्म ‘कलंक’ के ‘घर मोरे परदेसिया’, 2018 की ‘धड़क’ के शीर्षक गीत, ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) से ‘दीवानी मस्तानी’ और ‘देवदास’ से ‘बैरी पिया’ समेत कई लोकप्रिय गीत गाये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\