एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्रावण मास शुरू : कावड़ यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रावण मास की बृहस्पतिवार से शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगामी 18 जुलाई को शुरू होने वाली कावड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं।

देश की खबरें | श्रावण मास शुरू : कावड़ यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

लखनऊ, 14 जुलाई श्रावण मास की बृहस्पतिवार से शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगामी 18 जुलाई को शुरू होने वाली कावड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान में बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस विभाग ने पूरे राज्य में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।

उन्होंने कहा, "सुरक्षा प्रबंधों को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कावड़ समूह के पदाधिकारियों तथा सदस्यों के साथ करीब 2400 बैठकें की गई हैं। इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें में भी आयोजित की जा चुकी हैं।"

कावड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव के भक्त दूर-दूर से गंगाजल लेने के लिए नदी के किनारों पर आते हैं और उस जल को मंदिरों में चढ़ाते हैं। कांवड़ियों का आवागमन श्रावण मास के हर सोमवार को बढ़ जाता है।

कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में 151 कंपनी पीएसी तथा केंद्रीय पुलिस बल की 11 कंपनियां तैनात की गई हैं। सबसे ज्यादा जवानों की तैनाती मेरठ और वाराणसी जोन के जिलों में की गई है, जहां कांवड़ियों का आवागमन सबसे ज्यादा होता है।

उन्होंने कहा, "हमने 12356 किलोमीटर से ज्यादा के क्षेत्र में कावड़ यात्रा के 840 मार्ग चिह्नित किए हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में 4556 शिव मंदिर भी चिह्नित किए गए हैं, जहां कावड़िए गंगा जल अर्पित करते हैं। इसके अलावा नदी के 332 किनारे भी चिह्नित किए गए हैं, जहां कावड़िए पानी लेने जाते हैं।"

कुमार ने बताया कि प्रदेश में 314 स्थानों पर श्रावण मेले भी आयोजित किए जाएंगे। इन सभी स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).