देश की खबरें | श्रम शक्ति भवन मंगलवार को खुलेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन संक्रमण-मुक्त कार्य के चलते सोमवार को एक और दिन के लिए सील रहेगा और मंगलवार को खुलेगा। एक सूत्र के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।
नयी दिल्ली, आठ जून मध्य दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन संक्रमण-मुक्त कार्य के चलते सोमवार को एक और दिन के लिए सील रहेगा और मंगलवार को खुलेगा। एक सूत्र के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।
कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किये जाने के बाद श्रम शक्ति भवन सोमवार को खुलने वाला था।
यह भी पढ़े | अरविंद केजरीवाल में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, AAP नेता संजय सिंह ने बताई ये बड़ी बात.
श्रम मंत्रालय के दो अधिकारियों को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले बुधवार दोपहर को इमारत को सील कर दिया गया था।
भवन को चार और पांच जून को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार बंद कर दिया गया था और भवन में मौजूद मंत्रालयों के कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया गया था।
सूत्रों ने बताया, ‘‘चूकिं श्रम शक्ति भवन में बिजली मंत्रालय को पांच जून को खोला गया था। इमारत में कार्यरत सभी मंत्रालयों ने यह तय किया था कि भवन सोमवार को एक और दिन के लिए बंद रहेगा और मंगलवार को खुलेगा।’’
भवन में बिजली, श्रम और जल शक्ति मंत्रालय हैं।
पिछले हफ्ते के अंत में श्रम और रोजगार मंत्रालय के 11 अधिकारियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)