एजेंसी न्यूज

Aftab Poonawala Attacked Video: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की पुलिस वैन पर हमला, दो लोग हिरासत में लिए गए

लिव-इन-पार्टनर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर जा रही एक पुलिस वैन पर सोमवार को रोहिणी स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के बाहर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पूनावाला को पॉलीग्राफ जांच के लिए एफएसएल ले जाया गया था

Aftab Poonawala Attacked Video: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की पुलिस वैन पर हमला, दो लोग हिरासत में लिए गए
आफ़ताब पर हमला करने वाले लोग (Photo Credits ANI)

Aftab Poonawala Attacked Video: लिव-इन-पार्टनर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर जा रही एक पुलिस वैन पर सोमवार को रोहिणी स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के बाहर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पूनावाला को पॉलीग्राफ जांच के लिए एफएसएल ले जाया गया था. पुलिस ने बताया कि वैन को मौके से हटा लिया गया है, हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है और हथियार जब्त कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि घटना शाम को छह बज कर 45 पर हुई. वहीं इस हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.

पूनावाला ने दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित मकान में वालकर की कथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के बाद 300 लीटर के फ्रिज में करीब तीन सप्ताह तक रखा, और फिर उन टुकड़ों को कई दिनों में शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका. पुलिस ने पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया। पुलिस हिरासत को 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए गढ़ा दिया गया. यह भी पढ़े: Aftab Attacked: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को जान से मारने की कोशिश, FSL दफ्तर के बाहर पुलिस वैन पर तलवार से हमला- Watch Video

आरोपी आफताब पर हमला:

अदालत ने 22 नवंबर को फिर से पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस को अभी तक श्रद्धा वालकर की खोपड़ी और शरीर के अन्य हिस्से नहीं मिले हैं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).