एजेंसी न्यूज

Shraddha Murder Case: दिल्ली की अदालत ने पूनावाला की नार्को जांच कराने की अनुमति दी

दिल्ली की एक अदालत ने रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएससी) में आफताब अमीन पूनावाला की नार्को जांच कराने की मंगलवार को अनुमति दे दी.

Shraddha Murder Case: दिल्ली की अदालत ने पूनावाला की नार्को जांच कराने की अनुमति दी
आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर : दिल्ली की एक अदालत ने रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएससी) में आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) की नार्को जांच कराने की मंगलवार को अनुमति दे दी.

पूनावाला के वकील अबिनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को एक दिसंबर और पांच दिसंबर को रोहिणी स्थित प्रयोगशाला ले जाने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया. यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: 1 दिसंबर को होगा आफताब का नार्को टेस्ट, खुलेंगे कई बड़े राज

पूनावाला (28) पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. ऐसा आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंका.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).