एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे में 5.44 लाख रुपये के प्रतिबंधित गुटखे का भंडारण करने पर दुकानदार गिरफ्तार

पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपनी दुकान में 5.44 लाख रुपये के प्रतिबंधित गुटखे का भंडारण करने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है.

Maharashtra: ठाणे में 5.44 लाख रुपये के प्रतिबंधित गुटखे का भंडारण करने पर दुकानदार गिरफ्तार
Arrest (Photo Credits: Twitter)

ठाणे (महाराष्ट्र), 5 नवंबर : पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपनी दुकान में 5.44 लाख रुपये के प्रतिबंधित गुटखे का भंडारण करने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग की एक टीम ने शनिवार को भिवंडी इलाके के पूर्णा गांव में स्थित दुकान पर छापा मारा और वहां रखा सामान जब्त किया.

उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों और एफडीए नियमन के तहत मामला दर्ज किया गया है. एफडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र करदक ने बताया कि जिले की दुकानों में धड़ल्ले से गुटखे की बिक्री हो रही है. यह भी पढ़ें : Kerala Blast: सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ सामग्री फैलाने के लिए 54 मामले दर्ज

उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसे सभी स्रोतों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.’’ महाराष्ट्र में 2012 के बाद से गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).