विदेश की खबरें | अमेरिका के मेन में गोलीबारी: संदिग्ध की तलाश कर रही पुलिस ने एक मकान की घेराबंदी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में मेन राज्य के लेविस्टन में गोलीबारी की इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य लोग घायल हुए हैं।
अमेरिका में मेन राज्य के लेविस्टन में गोलीबारी की इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने संदिग्ध की पहचान रॉबर्ट कार्ड (40) के रूप में की है जो अमेरिकी सेना रिजर्व बल में ‘रिजर्विस्ट’ था। रिजर्विस्ट वह व्यक्ति होता है तो शांतिकाल में सेना से बाहर काम कर सकता है, लेकिन अधिक मानवबल की आवश्यकता पड़ने पर सेना में सेवाएं देता है।
बोडॉइन शहर के पास कार्ड के एक रिश्तेदार के मकान के चारों ओर खड़ी पुलिस ने मेगाफोन के माध्यम से आरोपी से कहा, ‘‘तुम्हें हाथ ऊपर करके निहत्थे बाहर आना होगा।’’
उन्होंने कार्ड और मकान के भीतर मौजूद हर व्यक्ति से बाहर आने को कहा।
गोलीबारी की घटना के बाद से कानून प्रवर्तन के सैंकड़ों अधिकारी एवं कर्मी कार्ड (40) की तलाश कर रहे हैं। कार्ड को अतीत में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही हैं।
कार्ड हमले के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने लोगों से घरों के भीतर रहने तथा सड़कों पर न निकलने की अपील की और आरोपी की तलाश में व्यापक अभियान शुरू किया।
इस गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो जाने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संवेदना व्यक्त करने के लिए सभी अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

