देश की खबरें | दिबाकर बनर्जी की ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ की शूटिंग शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ की शूटिंग सोमवार को शुरू हो गई। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 जुलाई दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ की शूटिंग सोमवार को शुरू हो गई। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 2010 में प्रदर्शित दिबाकर बनर्जी की हिट फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ की सीक्वल है।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने ट्वीट कर बताया, “लव, सेक्स और धोखा-2 की शूटिंग शुरू हो गई है। इंटरनेट के दौर के प्यार में आपका स्वागत है।”

निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “लव, सेक्स और धोखा-2 रिश्तों में मौजूद जटिलताओं को दर्शाती है और इंटरनेट के युग में आधुनिक प्रेम के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। फिल्म प्यार, विश्वासघात और तकनीक की लत के दुष्परिणामों को गहराई से दर्शाने का वादा करती है।”

निर्माताओं ने अभी ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ के कलाकारों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

इस शृंखला की पहली फिल्म में अंशुमन झा, नुसरत भरुचा, राजकुमार राव, नेहा चौहान, आर्य बनर्जी, अमित सियाल और अदिति पोहनकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

‘लव, सेक्स और धोखा-2’ अगले साल 16 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी