देश की खबरें | कर्णी सिंह रेंज पर निशानेबाजी कोच कोविड-19 पॉजिटिव, लेकिन ट्रेनिंग जारी रहेगी: साइ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डा. कर्णी सिंह रेंज में यहां एक निशानेबाजी कोच को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया लेकिन इसके कारण रेंज को बंद नहीं किया जायेगा जहां ओलंपिक कोर ग्रुप एक अगस्त से ट्रेनिंग करना शुरू करेगा।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई डा. कर्णी सिंह रेंज में यहां एक निशानेबाजी कोच को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया लेकिन इसके कारण रेंज को बंद नहीं किया जायेगा जहां ओलंपिक कोर ग्रुप एक अगस्त से ट्रेनिंग करना शुरू करेगा।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि महिला कोच ने गुरूवार को अपने परीक्षण के नतीजे की जानकारी दी लेकिन वह किसी भी निशानेबाज के संपर्क में नहीं आयी थीं जिससे रेंज की सुविधाओं को ट्रेनिंग के लिये खुला ही रखा जायेगा।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मस्जिद निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में उपेक्षा से अयोध्या के मुस्लिम नाखुश, बताई यह वजह.
कर्णी सिंह रेंज आठ जुलाई को खोली गयी थी।
साइ के बयान के अनुसार, ‘‘कोच 24 जुलाई 2020 को ही सेंटर के प्रशासनिक विभाग गयीं थीं। वह निशानेबाजी रेंज पर नहीं गयी थीं और न ही उन्होंने सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे किसी एथलीट से बात की थी। ’’
इसमें कहा गया, ‘‘प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी कदम उठा लिये गये हैं। सेंटर को सैनिटाइज कर दिया गया है जिससे निशानेबाजों की ट्रेनिंग प्रभावित नहीं होगी। ’’
भारत के 34 निशानेबाजों का ओलंपिक कोर ग्रुप रेंज में एक अगस्त से ट्रेनिंग पर लौटेगा क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने इसे अनिवार्य किया है।
महामारी के कारण अगले साल तक स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये कुल 15 भारतीय निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)