देश की खबरें | विश्व कप में भाग लेने से पहले निशानेबाजों को भारत में कम से कम दो बार कोविड-19 जांच से गुजरना होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की मेजबानी में इस सप्ताह शुरू होने वाले निशानेबाजी विश्व कप में भाग लेने वाले निशानेबाजों को प्रतियोगिता से पहले यहां कम से कम दो बार कोरोना वायरस जांच से गुजरना होगा।

नयी दिल्ली, 15 मार्च भारत की मेजबानी में इस सप्ताह शुरू होने वाले निशानेबाजी विश्व कप में भाग लेने वाले निशानेबाजों को प्रतियोगिता से पहले यहां कम से कम दो बार कोरोना वायरस जांच से गुजरना होगा।

इस टूर्नामेंट का आयोजन 18 से 29 मार्च तक दिल्ली के डा कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में होगा। प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताएं 20 मार्च से शुरू होंगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले निशानेबाजों को कोविड-19 की नेगेटिव जांच रिपोर्ट के साथ यहां आना होगा। यहां हवाई अड्डे पर उनके पहुंचने पर कोराना वायरस की जांच की जाएगी जबकि दूसरी जांच उनकी प्रतियोगिता के शुरू होने से 24 घंटे पहले होगी। खिलाड़ियों को यहां से रवाना होने से पहले एक और जांच से गुजरना होगा।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) से जारी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरआई) के एक सूत्र ने सोमवार को बताया, ‘‘ अभी तक किसी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी है। प्रतिनिधियों (खिलाड़ियों, सहायक सदस्यों और अधिकारियों) को एक नेगेटिव रिपोर्ट के साथ यहां पहुंचना होगा। इसके बाद हवाई अड्डे पर फिर से परीक्षण किया जाएगा। प्रतियोगिता स्थल के अलावा होटल में भी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।’’

इस विश्व कप की आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के दौरान कोविड-19 जांच का जिम्मा एसआरएम डायगनोस्टिक्स को सौंपा है।

इस विश्व कप में 40 देशों के निशानेबाज भाग ले रहे है जिसमें भारत के 57 निशानेबाज भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी