देश की खबरें | निशानेबाज अभिषेक वर्मा फिर शुरू करेंगे वकालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल ठप होने से मशहूर निशानेबाज अभिषेक वर्मा फिर से वकालत शुरू करेंगे ।

नयी दिल्ली, 29 जून कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल ठप होने से मशहूर निशानेबाज अभिषेक वर्मा फिर से वकालत शुरू करेंगे ।

वर्मा को वकालत और निशानेबाजी के बीच संतुलत बिठाने का पूरा यकीन है ।

यह भी पढ़े | 23 साल का सिख जवान 12 चीनियों को मार कर हुआ शहीद, ये है सिखों का जज्बा: CM कैप्टन अमरिंदर सिंह: 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कम्प्यूटर विज्ञान में बीटेक वर्मा साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर काम करना चाहते हैं । विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीत चुके वर्मा पिछले कुछ अर्से से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं ।

उन्होंने पीटीआई से कहा ,‘‘ पहले मैं ओलंपिक के बाद वकालत फिर शुरू करना चाहता था लेकिन अब ओलंपिक एक साल के लिये टल गए हैं । इसलिये मैने इसी साल फिर से वकालत करने का फैसला किया । चूंकि मैने कम्प्यूटर विज्ञान पढा है तो साइबर अपराध से जुड़े मामलों में खास रूचि है ।’’

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-सरकार की जिम्मेदारी है कि वे मुश्किल दौर में देशवासियों का सहारा बनें न कि मुसीबत का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करे.

पिस्टल निशानेबाज वर्मा के पिता पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश है और उन्होंने हमेशा अपने पिता को बंदूकधारी अंगरक्षकों से घिरा देखा है ।

महामारी के कारण चंडीगढ में अपने घर में रह रहे वर्मा ने घर के भीतर ही मिनी जिम बना रखा है । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं दो ही बार बाहर निकला हूं । एक बार अपना चश्मा बनवाने और दूसरी बार जिम के उपकरण खरीदने के लिये ।’’

इसके अलावा वह योग और ध्यान पर भी काफी समय दे रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\