एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शिवराज ने उप्र, मप्र के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की, क्षेत्र को बढ़ावा देने के कदमों पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की और उनके राज्यों में किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

जरुरी जानकारी | शिवराज ने उप्र, मप्र के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की, क्षेत्र को बढ़ावा देने के कदमों पर चर्चा

नयी दिल्ली, 10 जुलाई केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की और उनके राज्यों में किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

एक सरकारी बयान के अनुसार, चौहान ने ‘‘देश में कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति’’ के उद्देश्य से राज्यवार चर्चा शुरू की।

उन्होंने पिछले महीने असम और छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की थी।

बुधवार को चौहान ने यहां उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री अदल सिंह कंसाना से मुलाकात कर उनके अपने-अपने राज्यों में कृषि क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों और कृषि क्षेत्र का हित सर्वोपरि है और केंद्र सरकार राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी।

बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने, सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग, डिजिटल फसल सर्वेक्षण, किसान रजिस्ट्री, ई-नाम, किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत करने, पीएम फसल बीमा योजना और कृषि यंत्रीकरण आदि सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

चौहान ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त अवसर हैं।’’

उन्होंने यह भी दोहराया कि केंद्र मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों में उड़द, अरहर और मसूर की 100 प्रतिशत खरीद के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले महीने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद से चौहान ने अपने मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने और उन्हें त्वरित तरीके से हल करने के लिए राज्य के मंत्रियों के साथ बैठकों की एक श्रृंखला शुरू की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).