देश की खबरें | शिवकुमार ने भाजपा की ओर से काले झंडे दिखाए जाने का स्वागत किया, ‘बेचारे’ अन्नामलाई को दी शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि शनिवार को चेन्नई पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाये जाने का वह स्वागत करते हैं।

चेन्नई/बेंगलुरु, 22 मार्च कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि शनिवार को चेन्नई पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाये जाने का वह स्वागत करते हैं।

शिवकुमार द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के निमंत्रण पर परिसीमन को लेकर अयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे।

कुछ राज्य सरकारों, विशेषकर दक्षिणी राज्यों ने यह आशंका जताई है कि यदि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो उन्हें नुकसान होगा।

शिवकुमार ने भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई को ‘बेचारा’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कर्नाटक की सेवा की थी।

शिवकुमार ने चेन्नई में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भाजपा द्वारा दिखाये गए इन सभी काले झंडों का स्वागत करता हूं। जब उन्होंने मुझे (नयी दिल्ली में) तिहाड़ जेल भेजा तब भी मुझे डर नहीं लगा।’’

शिवकुमार एवं अन्य लोगों पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया था और मामले में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें जेल भेजा था। बाद में शीर्ष अदालत ने शिवकुमार के खिलाफ धनशोधन का मामला खारिज कर दिया।

उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह अधिकारी (अन्नामलाई), बेचारा मेरे राज्य से हैं। उन्होंने हमारी सेवा की है। वह हमारी ताकत जानते हैं। उन्हें अपना काम करने दें। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’

जवाब में, अन्नामलाई ने ‘बेचारा आदमी’ कहने पर शिवकुमार को धन्यवाद दिया।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘हां, मैंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में कर्नाटक के लोगों की लगन से सेवा की है। विशिष्ट उल्लेख के लिए डी के शिवकुमार को मेरी ओर से धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, इस बेचारे आदमी को शुभकामनाएं देने के लिए आपका धन्यवाद और श्री सिद्धरमैया को उनकी कुर्सी से हटाकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के आपके अथक प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

भाजपा ने स्टालिन द्वारा बुलाई गई बैठक का विरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\