खेल की खबरें | शिवा नरवाल और नेहा ने एयर पिस्टल ट्रायल जीते
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के शिवा नरवाल ने भारतीय निशानेबाजों के लिये मप्र राज्य निशानेबाजी अकादमी रेंज पर हुआ पुरूषों का दस मीटर एयर पिस्टल चयन ट्रायल जीत लिया ।
भोपाल, 17 अप्रैल हरियाणा के शिवा नरवाल ने भारतीय निशानेबाजों के लिये मप्र राज्य निशानेबाजी अकादमी रेंज पर हुआ पुरूषों का दस मीटर एयर पिस्टल चयन ट्रायल जीत लिया ।
उत्तर प्रदेश की नेहा ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की ।
. शिवा ने पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा को 17 . 7 से हराया जबकि नेहा ने रिदम सांगवान को 17 . 9 से मात दी ।
शिवा ने क्वालीफिकेशन और रैंकिंग दौर में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था । वहीं नेहा क्वालीफाइंग में आठवें स्थान पर रही थी । रैंकिंग दौर में रिदम शीर्ष पर रही थी लेकिन फाइनल में हार गई । यशस्विनी देसवाल तीसरे स्थान पर रही ।
जूनियर वर्ग में उर्वा चौधरी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में जीत दर्ज की । पुरूष वर्ग में राजस्थान के अमित शर्मा विजयी रहे ।
दिल्ली में शॉटगन ट्रायल में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लक्ष्य शेरोन ने पुरूषों के ट्रैप वर्ग में पहले दिन शीर्ष स्थान हासिल किया । महिला वर्ग में आद्या त्रिपाठी ने बढत बना ली है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)