देश की खबरें | शिवसेना के भगवा झंडे को पवित्र करने की आवश्यकता है : भाजपा नेता आशीष शेलार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा के नेता आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना के भगवा झंडे को पवित्र करने की आवश्यकता है क्योंकि पार्टी ने हिन्दुत्व के एजेंडे को छोड़कर राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 19 नवंबर महाराष्ट्र भाजपा के नेता आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना के भगवा झंडे को पवित्र करने की आवश्यकता है क्योंकि पार्टी ने हिन्दुत्व के एजेंडे को छोड़कर राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।

शेलार की टिप्पणी शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा भाजपा के झंडे पर कथित रूप से की गई संवेदनशील टिप्पणी के बाद आयी है। गौरतलब है कि राजग में भाजपा की गठबंधन सहयोगी रही शिवसेना ने पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिला लिया। राज्य में फिलहाल शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की महा विकास अघाड़ी की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं।

यह भी पढ़े | PoK में भारतीय सेना की पिनप्वाइंट स्ट्राइक’ की बातें अफवाह: लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह.

यहां मीडिया से बातचीत में शेलार ने कहा, ‘‘शिवसेना के काम करने का तरीका लोकतांत्रिक नहीं है और उनकी सोच ब्रिटिश (औपनिवेशिक) है। इसलिए उन्हें सिर्फ यूनियन जैक (ब्रिटेन का झंडा) नजर आता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना के झंडे को पवित्र करने की आवश्यकता है क्योंकि उसने (पार्टी) हिन्दुत्व के एजेंडे को त्याग दिया है।’’

शेलार औरंगाबाद जिले के स्नातक खंड से महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार शिरीष बोराल्कर के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। मतदान एक दिसंबर को होना है।

यह भी पढ़े | Up Assembly Elections 2022: योगी सरकार के खिलाफ, अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव की पार्टी 2022 चुनाव के लिए करेगी गठबंधन.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 2022 में होने वाले चुनाव के संदर्भ में भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि पार्टी चुनाव जरुर जीतेगी। फिलहाल बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा है।

शेलार ने कहा, ‘‘हम मुंबई (बीएमसी) का चुनाव जीतेंगे। शिवसेना की सीटों की संख्या 110 (2012 में) से कम होकर पिछली बार (2017) दहाई अंक में आ गई। लेकिन भाजपा की सीट संख्या 31 से बढ़कर 84 हो गई। हम मुंबई के विकास के लिए यह चुनाव जीतेंगे।’’

कांग्रेस विधायकों को विकास निधि आवंटित किए जाने संबंधी राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट के तथा-कथित बयान के बारे में शेलार ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों को शिवसेना-नीत सरकार में सम्मान नहीं मिल रहा है। थोराट महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख भी हैं।

बिजली की बढ़ती दरों के मुद्दे पर भाजपा द्वारा राज ठाकरे की पार्टी मनसे का समर्थन किए जाने के संबंध में सवाल करने पर शेलार ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बेवकूफ बनाया है और उन्हें कोई राहत नहीं दी है। मनसे ने इसपर विरोध किया और हमने उनका साथ दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी