एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिवसेना के कार्यकर्ता औरंगाबाद में कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना की औरंगाबाद इकाई जिले में कोरोना वायरस से प्रभावित गांवों और शहरी क्षेत्रों का शनिवार से पांच सप्ताह तक दौरा करेगी और लोगों में महामारी व उसके दिशा-निर्देशों साथ-साथ टीकाकरण को लेकर जागरूकता पैदा करेगी।

देश की खबरें | शिवसेना के कार्यकर्ता औरंगाबाद में कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करेंगे

औरंगाबाद, दो अप्रैल शिवसेना की औरंगाबाद इकाई जिले में कोरोना वायरस से प्रभावित गांवों और शहरी क्षेत्रों का शनिवार से पांच सप्ताह तक दौरा करेगी और लोगों में महामारी व उसके दिशा-निर्देशों साथ-साथ टीकाकरण को लेकर जागरूकता पैदा करेगी।

शिवसेना के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष अंबादास दानवे ने शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दौरा तीन अप्रैल से शुरू होगा और नौ मई तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य गांवों और शहरी क्षेत्रों में लोगों में जागरूकता पैदा करना है।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरे के तहत शिवसेना के कार्यकर्ता जिले के उन 54 गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे जहां कोविड-19 मरीजों की संख्या दोहरे अंकों में पाई गई है। इसके अलावा कोविड देखभाल केन्द्रों का भी दौरा किया जायेगा।

दानवे ने कहा कि औरंगाबाद छावनी बोर्ड के आठ वार्ड और औरंगाबाद शहर के प्रत्येक वार्ड को इस कार्यक्रम के तहत कवर किया जाएगा।

शिवसेना के नेता ने कहा, ‘‘हम कोविड-19 दिशानिर्देशों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करेंगे और उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).