देश की खबरें | शिवसेना अपने विधायकों को विधान परिषद चुनाव से पहले मुंबई के लग्जरी होटल में रखेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले शिवसेना ने अपने विधायकों को पूर्वोत्तर मुंबई के पवई में एक लग्जरी होटल में ले जाने का फैसला किया है। पिछले हफ्ते हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के बाजी मारने के चलते शिवसेना ने यह फैसला किया है।

मुंबई, 17 जून महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले शिवसेना ने अपने विधायकों को पूर्वोत्तर मुंबई के पवई में एक लग्जरी होटल में ले जाने का फैसला किया है। पिछले हफ्ते हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के बाजी मारने के चलते शिवसेना ने यह फैसला किया है।

सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का नेतृत्व करने वाली पार्टी ने अपने विधायकों को शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के लिए बुलाया था।

शिवसेना नेता अनिल देसाई ने यहां बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि पार्टी के सभी विधायकों को राज्य के उच्च सदन के लिए 20 जून को होने वाले चुनाव और मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सामान्य निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी निर्दलीय विधायक और छोटे दल महा विकास अघाडी का पूरी तरह समर्थन कर रहे हैं, यह अच्छा है।"

बैठक को शिवसेना के नेताओं-विनायक राउत, अनिल देसाई, एकनाथ शिंदे, अनिल परब सुनील प्रभु ने संबोधित किया।

इस बैठक में शामिल हुए एक विधायक ने कहा, ‘‘हमें पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संबोधित किया और इस चुनाव में साथ रहने के लिए कहा।’’

पार्टी नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘‘विधायक होटल रेनेसां में ठहरेंगे।’’

राज्यसभा चुनाव की तरह मुकाबला करीबी होने की उम्मीद है क्योंकि विधान परिषद की 10 खाली सीट के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\