देश की खबरें | शिवसेना (यूबीटी) मुंबई महानगर की 10 में से आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक : सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट अगले लोकसभा चुनाव में मुंबई महानगर क्षेत्र की 10 सीटों में से आठ पर चुनाव लड़ने का इच्छुक है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, तीन अक्टूबर शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट अगले लोकसभा चुनाव में मुंबई महानगर क्षेत्र की 10 सीटों में से आठ पर चुनाव लड़ने का इच्छुक है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पिछले कुछ दिनों से ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की।
शिवसेना (अविभाजित) ने 2019 में मुंबई की कुल छह लोकसभा सीटों में से तीन पर जीत हासिल की थी और तब उसने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।
पिछले लोकसभा चुनाव में मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर-पश्चिम सीटों के अलावा शिवसेना ने कल्याण, ठाणे और पालघर सीटें भी जीती थीं।
हालांकि, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर-पश्चिम, पालघर और कल्याण के सांसद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में चले गए हैं।
शिवसेना (यूबीटी) ने अब मुंबई उत्तर-पूर्व के साथ-साथ मुंबई महानगर क्षेत्र में कल्याण, ठाणे, पालघर और भिवंडी सीटों पर दावा किया है।
कल्याण सीट से मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे सांसद हैं।
शिवसेना (यूबीटी) के सूत्रों ने कहा, ‘‘हमारे पास मुंबई उत्तर-पूर्व के पूर्व सांसद संजय दिना पाटिल एक उम्मीदवार हैं और हम इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। हम कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के लिए मुंबई उत्तर मध्य और मुंबई उत्तर सीटें छोड़ने के लिए तैयार हैं।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में भिवंडी सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार शिवसेना (यूबीटी) इस सीट से लड़ने की इच्छुक है।
मुंबई उत्तर मध्य से भाजपा की पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया था। मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी ने 2019 में मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को भारी अंतर से हराया था।
भाजपा के कपिल पाटिल ने भिवंडी में कांग्रेस के सुरेश तावरे को हराया था जबकि पालघर सीट पर शिवसेना (अविभाजित) ने जीत हासिल की थी।
सूत्रों ने कहा, ‘‘हम (पार्टी) विचार-विमर्श के दौरान महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों के साथ अपने रुख पर चर्चा करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

