देश की खबरें | शिवसेना(उबाठा) ने बस किराये में बढ़ोतरी के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर में प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा बसों का किराया बढ़ाये जाने के विरोध में सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर शहर में प्रदर्शन किया।
छत्रपति संभाजीनगर, 27 जनवरी शिवसेना (उबाठा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा बसों का किराया बढ़ाये जाने के विरोध में सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर शहर में प्रदर्शन किया।
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन के बाद शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कम से कम 40 कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
पिछले सप्ताह, परिवहन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) द्वारा संचालित बसों के किराये में 14.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जो 25 जनवरी से लागू हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के निकास द्वार पर 30 मिनट तक धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को बाद में क्रांति चौक पुलिस थाने से जाने दिया गया।
पत्रकारों से बात करते हुए दानवे ने कहा, ‘‘बस किराये में बढ़ोतरी लोगों के साथ अन्याय है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि उन्हें किराये में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी नहीं है जिसका मतलब है कि सरकार में समन्वय की कमी है। जब तक वे बढ़ोतरी वापस नहीं ले लेते, हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)