देश की खबरें | शिंदे खेमे में शामिल हुईं शिवसेना प्रवक्ता शीतल म्हात्रे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को एक और झटका देते हुए, पार्टी प्रवक्ता और मुंबई की पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गईं।

मुंबई, 12 जुलाई उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को एक और झटका देते हुए, पार्टी प्रवक्ता और मुंबई की पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गईं।

शीतल म्हात्रे मुंबई से शिवसेना की पहली पूर्व पार्षद हैं जिन्होंने खुलेआम शिंदे को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने 2012 और 2017 में उत्तरी मुंबई के उपनगरीय दहिसर में वार्ड नंबर 7 का प्रतिनिधित्व किया था।

शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ म्हात्रे मंगलवार रात, शिंदे के आवास पर गईं और उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की।

ठाकरे नीत शिवसेना ने म्हात्रे को अलीबाग-पेन इलाके के लिए संपर्क संघटक (समन्वयक) नियुक्त किया था।

शिवसेना के नियंत्रण वाले बृहन्मुंबई नगर निगम का चुनाव अगले कुछ महीनों में होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने शिंदे के विद्रोह के कारण उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी सरकार गिर गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\