देश की खबरें | शिवसेना सांसद ने शाह को लिखा पत्र, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को जवाबदेह ठहराने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मुद्दा उठाया और मांग की कि केंद्र इन फर्मों को जवाबदेह ठहराए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ अक्टूबर शिवसेना ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मुद्दा उठाया और मांग की कि केंद्र इन फर्मों को जवाबदेह ठहराए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को लिखे पत्र में, शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इन प्लेटफार्मों का इस्तेमाल झूठ फैलाने और सरकारों को अस्थिर करने और संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा-दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट भारत के मुसलमान.

राज्यसभा की सदस्य चतुर्वेदी ने पत्र में कहा, ‘‘मुंबई में एक अभिनेता की आत्महत्या के संदर्भ में, साजिश का दृष्टिकोण अपनाने और मुंबई पुलिस की क्षमता पर आक्षेप लगाने के लिए कई सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बदनाम करने के विशिष्ट इरादे से 80,000 फर्जी और अवैध अकाउंट बनाए गए।’’

यह भी पढ़े | Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे.

उन्होंने मिशिगन विश्वविद्यालय के एक अध्ययन का भी उल्लेख किया कि कैसे राजपूत की मौत के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ फैलाया गया। उन्होंने भारत में फेसबुक के संचालन के बारे में एक विदेशी अखबार की एक रिपोर्ट का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों को जवाबदेह बनाने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी