एजेंसी न्यूज

शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने अपने पति की ‘गुमशुदगी’ की रिपोर्ट दर्ज करायी

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे और कुछ अन्य विधायकों से संपर्क न हो पाने की खबरों के बीच पार्टी के विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने पुलिस में अपने पति की ‘गुमशुदगी’ की शिकायत दर्ज करायी है .

शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने अपने पति की ‘गुमशुदगी’ की रिपोर्ट दर्ज करायी
प्राथमिकी दर्ज (File Photo)

अकोला, 21 जून : महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और कुछ अन्य विधायकों से संपर्क न हो पाने की खबरों के बीच पार्टी के विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने पुलिस में अपने पति की ‘गुमशुदगी’ की शिकायत दर्ज करायी है . पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी . महाराष्ट्र के अकोला जिले के बालापुर से शिवसेना विधायक देशमुख की पत्नी प्रांजलि देशमुख ने जिले के सिविल लाइन्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है .

विधायक की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार की रात से उनके पति के साथ उनका कोई संपर्क नहीं हो सका है. प्रांजलि ने पुलिस से अपने पति का जल्दी पता लगाने का आग्रह किया है . इससे पहले सूत्रों ने बताया कि शिंदे और कुछ अन्य शिवसेना विधायक गुजरात के सूरत शहर में एक होटल में हैं . यह भी पढ़ें : नौकरियों में आरक्षण की मांग वाली ट्रांसजेंडर की याचिका पर अदालत ने महाट्रांसको से मांगा जवाब

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले शिवसेना को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में पार्टी को छह में से एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा . इसके बाद राज्य के इस राजनीतिक घटनाक्रम में बदलाव आया है .

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).