शिवसेना नेता दानवे ने आदित्य ठाकरे की सुरक्षा में ‘‘चूक’’ को गंभीरता से लेने के लिए डीजीपी को लिख पत्र
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता अंबादास दानवे ने औरंगाबाद जिले में पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे की एक जनसभा के दौरान सुरक्षा में ‘‘चूक’’ को गंभीरता से लेने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है.
औरंगाबाद, 8 फरवरी : शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता अंबादास दानवे ने औरंगाबाद जिले में पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे की एक जनसभा के दौरान सुरक्षा में ‘‘चूक’’ को गंभीरता से लेने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है. ठाकरे मंगलवार शाम महलगांव इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.
महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दानवे ने दावा किया कि जनसभा की ओर तथा विधायक की कार पर पत्थर फेंके गए.
दानवे ने दावा किया कि यह ‘‘ हिंदू और दलित समुदायों के बीच झगड़ा भड़काने का प्रयास’’ था और ठाकरे के कार्यक्रम को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं करने के लिए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कलवानिया ने मौके पर पथराव की बात से इनकार करते हुए कहा कि वहां दो गुटों में केवल नारेबाजी हुई. यह भी पढ़ें : PM Modi’s Jacket: संसद में खास जैकेट पहनकर पहुंचे पीएम मोदी, प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल कर बनाया गया है (Video)
जनसभा के बाद दानवे ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ को एक पत्र लिखा जिसमें घटना का उल्लेख किया गया और दावा किया कि सुरक्षा में ‘‘अक्षम्य लापरवाही’’ हुई. दानवे ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिए जाने की मांग की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

