Ganeshotsav 2026: पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ लालबागचा राजा के दर पहुंचे उद्धव ठाकरे, बप्पा का लिया आशीर्वाद; VIDEO
गणेशोत्सव 2026 के पावन अवसर पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र व विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दरबार में पहुंचकर गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.
Ganeshotsav 2026: गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम है. इसी क्रम में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपने परिवार के साथ मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडाल 'लालबागचा राजा' के दर्शन किए.
उद्धव ठाकरे के साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे, पुत्र और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे भी बाप्पा के दर्शन के लिए लालबाग पहुंचे. उन्होंने लालबागचा राजा के चरणों में मत्था टेककर राज्य की समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण की प्रार्थना की. यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi 2026: मुंबई में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ (Watch Video)
बप्पा के दर पहुंचे उद्धव ठाकरे
#WATCH मुंबई: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे लालबागचा राजा में गणेश महोत्सव में शामिल हुए। pic.twitter.com/cxL5r1OmEi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2026
लालबाग के पंडाल में परिवार संग की पूजा-अर्चना
हर साल की तरह इस बार भी ठाकरे परिवार गणेशोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दर्शन के लिए पहुंचा. दर्शन के दौरान मंडप प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की थी.
उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने बाप्पा की आरती और पूजा-अर्चना में भाग लिया. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.
हर साल लालबागचा राजा के दरबार पहुंचते हैं ठाकरे
मुंबई के मध्य में स्थित लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल पूरे देश में अपनी भव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था के लिए जाना जाता है. ठाकरे परिवार दशकों से परंपरा के तहत गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने आता रहा है.
आदित्य ठाकरे ने इस दौरान सभी नागरिकों और शिवसैनिकों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने का संदेश दिया.
गणेशोत्सव को लेकर मुंबई में श्रद्धालुओं का उत्साह
गणेश चतुर्थी के पहले ही दिन से मुंबई की सड़कों और प्रमुख पंडालों में भक्तों का भारी जमावड़ा देखा जा रहा है. लालबागचा राजा के अलावा शहर के अन्य प्रमुख गणेश मंडलों में भी बड़ी संख्या में आम नागरिक, हस्तियां और राजनीतिक नेता बाप्पा का दर्शन कर रहे हैं.
स्थानीय प्रशासन और मुंबई पुलिस ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2026 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

