Ganesh Chaturthi 2026: मुंबई में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ (Watch Video)
एक्स (X) पर साझा किए गए वीडियो में लालबाग इलाके की गलियां लालबागचा राजा के जयकारों और 'ढोल-ताशा' के पथकों की गूंज से जीवंत नजर आ रही हैं. वीडियो फुटेज में हजारों की संख्या में भक्त 'चरण स्पर्श' और 'मुख दर्शन' कतारों में घंटों इंतजार करते दिख रहे हैं.
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी 2026 के पावन अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. सुबह 5:00 बजे भगवान गणेश की प्रतिमा की विधिवत प्रतिष्ठापना के बाद सुबह 6:00 बजे से दर्शन की लाइनें शुरू कर दी गईं. पंडाल और आसपास की सड़कों पर उमड़ी अपार जनमेदिनी के दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
एक्स (X) पर साझा किए गए वीडियो में लालबाग इलाके की गलियां लालबागचा राजा के जयकारों और 'ढोल-ताशा' के पथकों की गूंज से जीवंत नजर आ रही हैं. वीडियो फुटेज में हजारों की संख्या में भक्त 'चरण स्पर्श' और 'मुख दर्शन' कतारों में घंटों इंतजार करते दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा पोस्ट किए गए कई ड्रोन और ओवरहेड वीडियो में पंडाल की ओर जाने वाले मार्गों पर रोशनी और कतारों का विशाल दृश्य देखा जा सकता है. इसके साथ ही देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए मंडल द्वारा शुरू किए गए 24/7 लाइव ऑनलाइन दर्शन की क्लिप्स भी एक्स पर जमकर ट्रेंड कर रही हैं.
मुंबई में गणेश चतुर्थी की धूम
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: गणेश चतुर्थी के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/twTz0VG5Io
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2026
सुरक्षा व्यवस्था और क्राउड मैनेजमेंट
लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल इस वर्ष अपना 93वां उत्सव मना रहा है. भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए मुंबई पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.
लालबाग़ का यहां करें लाइव दर्शन
-
सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी: पूरे परिसर और कतार मार्ग पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) निगरानी कैमरे लगाए गए हैं.
-
पुलिस और वालंटियर्स: भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ मंडल के निजी सुरक्षा गार्ड्स और स्वयंसेवक तैनात हैं.
-
यातायात डायवर्जन: लालबाग और परे ल इलाकों में यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन लागू किए हैं.
25 सितंबर तक चलेगा उत्सव
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए यह सिलसिला 14 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर 2026 (अनंत चतुर्दशी विसर्जन दिवस) तक चलेगा. आम नागरिकों से लेकर मशहूर हस्तियों और राजनेताओं के आगमन के चलते आगामी 10 दिनों तक इलाके में सुरक्षा के विशेष प्रबंध जारी रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2026 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

