देश की खबरें | मुंबई के साथ शिवसेना का अटूट संबंध है: उद्धव ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को, आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव में भाजपा को उनकी पार्टी को हराने की चुनौती दी और कहा कि मुंबई के साथ शिवसेना का संबंध अटूट है।

मुंबई, 21 सितंबर शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को, आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव में भाजपा को उनकी पार्टी को हराने की चुनौती दी और कहा कि मुंबई के साथ शिवसेना का संबंध अटूट है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 1.54 लाख करोड़ रुपये की वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना के बारे में “झूठ बोलने” का भी आरोप लगाया, जिसे गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है।

गोरेगांव उपनगर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार इस परियोजना को भाजपा शासित राज्य में स्थानांतरित करने के बाद भारी प्रोत्साहन दे रही है।

उन्होंने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पार्टी से मुंबई निकाय चुनावों में शिवसेना को उसकी जगह दिखाने के लिए कहा है। मैं आपको इसे आजमाने की चुनौती देता हूं। शहर के साथ शिवसेना का रिश्ता अटूट है और पार्टी आम मुंबई वासियों के दैनिक जीवन से गहराई से जुड़ी हुई है। जब भी आवश्यकता होती है, हम उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं।”

ठाकरे ने शिवसेना की पूर्व सहयोगी भाजपा से लोगों को यह बताने के लिए कहा कि महानगर के निर्माण में उसका क्या योगदान है।

ठाकरे ने वंशवाद की राजनीति के लिए उन्हें निशाना बनाने को लेकर भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, “मुझे संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भाग लेने वाले अपने परिवार पर गर्व है।”

ठाकरे ने राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार में कोविड महामारी के दौरान भ्रष्टाचार के भाजपा के आरोपों की ओर इशारा करते हुए कहा, “अगर जानें बचाना भ्रष्टाचार है तो हमने यह किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज