देश की खबरें | अयोध्या पर नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान की शिवसेना ने की निंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के ‘असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में होने’,संबंधी विवादित बयान पर उनकी निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि वह यह दावा भी कर सकते हैं कि मुगल शासक बाबर नेपाली था।

मुंबई, 15 जुलाई शिवसेना ने नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के ‘असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में होने’,संबंधी विवादित बयान पर उनकी निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि वह यह दावा भी कर सकते हैं कि मुगल शासक बाबर नेपाली था।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि भगवान राम पूरी दुनिया के हैं, लेकिन अयोध्या जहां कि उनका जन्म हुआ था, केवल भारत की है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-सभी के प्रयासों से 2.25 लाख की बजाय आज 1.15 लाख कोविड-19 के मामले हैं.

ओली को चीन के हाथों की कठपुतली बताते हुए शिवसेना ने कहा कि चीनी ड्रैगन से नजदीकी के कारण वह भारत और नेपाल के बीच धार्मिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को भी भूल गये हैं।

ओली ने सोमवार को दावा किया था कि ‘‘असली अयोध्या नेपाल में है, ना कि भारत में और भगवान राम का जन्म दक्षिण नेपाल के थोरी में हुआ था।’’

यह भी पढ़े | बीजेपी राजस्थान में फिलहाल नहीं करेगी फ्लोर टेस्ट की मांग : 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नेपाल के अनेक राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने ओली को आड़े हाथ लेते हुए उनसे अपने विवादास्पद बयान को वापस लेने को कहा।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने ओली के बयानों का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा कि पुराणों में उल्लेख है कि सरयू नदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में है ना कि नेपाल में।

पार्टी ने कहा कि यही सरयू नदी उन ‘कारसेवकों’ के खून से लाल हो गई थी जिन्होंने राम मंदिर के लिए बलिदान दे दिया, लेकिन चीनियों के गुलाम बन चुके ओली को अब इससे कोई लेनादेना नहीं है।’’

सामना के मुताबिक, ‘‘आज उन्होंने दावा किया कि अयोध्या और भगवान राम नेपाल के हैं। कल वह दावा करेंगे बाबर भी नेपाली था। भगवान राम पूरी दुनिया के हैं, लेकिन राम जन्मभूमि अयोध्या केवल भारत की है।’’

शिवसेना ने आरोप लगाया कि ओली चीन के इशारों पर भारत विरोधी रुख अपना रहे हैं और अपने हिमालयी राष्ट्र को तथा उसकी हिंदू संस्कृति को चीन के समक्ष समर्पित कर रहे हैं।

संपादकीय में लिखा गया है, ‘‘अगर भगवान राम आज नेपाल में होते तो जिस तरह उन्होंने रावण को मारकर पापों का अंत किया था, वैसे ही वह हिंदूद्रोही ओली के मामले में करते।’’

शिवसेना ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान की लड़ाई कम से कम 70-75 साल से चल रही है, तो ओली ने उन्हें नेपाल का बताने में इतना समय क्यों ले लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\