जरुरी जानकारी | 2024 तक दोगुनी हो जायेगी जहाज पुनर्चक्रण क्षमता, 1.5 लाख रोजगार का होगा सृजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि जहाजों के पुनर्चक्रण की क्षमता 2024 तक दोगुनी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि यूरोप और जापान से अधिक जहाज लाने के प्रयास किये जायेंगे।

नयी दिल्ली, एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि जहाजों के पुनर्चक्रण की क्षमता 2024 तक दोगुनी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि यूरोप और जापान से अधिक जहाज लाने के प्रयास किये जायेंगे।

वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि इससे देश में 1.5 लाख रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप और जापान से अधिक जहाज यहां लाने के लिये प्रयास किये जायेंगे। पुनर्चक्रण क्षमता को करीब 45 लाख लाइट डिस्प्लेसमेंट टन (एलडीटी) से बढ़ाकर 2024 तक दोगुना किया जायेगा। इससे हमारे युवाओं के लिये रोजगार के डेढ़ लाख अवसर सृजित होने के अनुमान हैं।’’

भारत ने जहाजों का पुनर्चक्रण अधिनियम 2019 को लागू किया है और हांगकांग अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को मान लिया है।

सीतारमण ने कहा कि कानून लागू होने के बाद गुजरात के अलंग में करीब 90 जहाज पुनर्चक्रण यार्ड को हांगकांग अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अनुरूप प्रमाणपत्र प्राप्त हो चुके हैं।

बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में कहा कि भारत जहाज पुनर्चक्रण के वैश्विक कारोबार के कम से कम 50 प्रतिशत पर अधिपत्य जमाना चाहता है। अभी वैश्विक कारोबार में भारत की हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड