देश की खबरें | यमन के हूती विद्रोहियों के हमले का शिकार हुआ पोत लाल सागर में डूबा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इजराइल के गाजा पर हमले के विरोध में हूती विद्रोही पोतों को निशाना बना रहे हैं। ‘रूबीमार’ पहला ऐसा पोत है जो हूती के हमले में पूरी तरह नष्ट हो गया। हूती के हमलों से एशिया और पश्चिम एशिया से यूरोप जाने वाली आपूर्ति प्रभावित हुई हैं।
इजराइल के गाजा पर हमले के विरोध में हूती विद्रोही पोतों को निशाना बना रहे हैं। ‘रूबीमार’ पहला ऐसा पोत है जो हूती के हमले में पूरी तरह नष्ट हो गया। हूती के हमलों से एशिया और पश्चिम एशिया से यूरोप जाने वाली आपूर्ति प्रभावित हुई हैं।
हूती विद्रोहियों के हमले की आशंका के मद्देनजर पहले ही कई पोत ने मार्ग परिवर्तन किया है।
बेलीज के ध्वज वाले ‘रूबीमार’ पोत को 18 फरवरी को बाब-अल मंडेब जलडमरूमध्य में हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया था।
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार और एक क्षेत्रीय सैन्य अधिकारी ने पोत के डूबने की पुष्टि की।
ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ ने भी शनिवार दोपहर को ‘रूबीमार‘ के डूबने की पुष्टि की।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

