देश की खबरें | शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण, गोगोई, पासवान, महाजन को पद्म भूषण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल का पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है।
नयी दिल्ली, 25 जनवरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल का पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं।
पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं।
इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।
कलाकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, धार्मिक नेता दिवंगत कल्बे सादिक और सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह को पद्म भूषण दिया गया है।
पूर्व राज्यपाल दिवंगत मृदुला सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती को पद्मश्री पुरस्कार मिला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

