देश की खबरें | सतारा के रहने वाले महाराष्ट्र के चौथे मुख्यमंत्री हैं शिंदे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एकनाथ शिंदे बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के ऐसे चौथे मुख्यमंत्री बन गए जो राज्य के सतारा जिले के रहने वाले हैं।
पुणे(महाराष्ट्र), 30 जून एकनाथ शिंदे बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के ऐसे चौथे मुख्यमंत्री बन गए जो राज्य के सतारा जिले के रहने वाले हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने एक ट्वीट में शिंदे को बधाई देते हुए इस बात का जिक्र किया।
हालांकि शिंदे ने मुंबई के निकट ठाणे में शिवसेना के नेता के तौर पर अनुभव प्राप्त किया, जबकि वह सतारा शहर से 60 किमी दूर दरे तांब गांव के रहने वाले हैं।
उनसे पहले, राज्य के तीन मुख्यमंत्री इसी जिले (सतारा) से रहे हैं। उनमें यशवंतराव चव्हाण (राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री), बाबासाहेब भोसले और पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हैं।
राज्य के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार मुख्य रूप से पुणे जिले के बारामती से हैं। हालांकि, उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उनके परिवार का संबंध सतारा के कोरेगांव तहसील से है।
पवार ने दिन में एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिवंगत यशवंतराव चव्हाण, बाबासाहेब भोसले और पृथ्वीराज चव्हाण के बाद, सतारा के एक और व्यक्ति मुख्यमंत्री बने हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)