एजेंसी न्यूज

शिंदे खेमे ने पीपल के वृक्ष, तलवार, सूरज को चुनाव चिह्न के रूप में अपनी पंसद बताया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ ने अपने पंसद के तीन चुनाव चिह्नों की सूची मंगलवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) को सौंपी. आयोग ने चुनाव चिह्न के लिए पार्टी द्वारा शुरुआत में सौंपी गई सूची को खारिज कर दिया था.

शिंदे खेमे ने पीपल के वृक्ष, तलवार, सूरज को चुनाव चिह्न के रूप में अपनी पंसद बताया
एकनाथ शिंदे (Photo: Twitter)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ ने अपने पंसद के तीन चुनाव चिह्नों की सूची मंगलवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) को सौंपी. आयोग ने चुनाव चिह्न के लिए पार्टी द्वारा शुरुआत में सौंपी गई सूची को खारिज कर दिया था. सूत्रों ने बताया कि शिंदे ने जो तीन चिह्न सौंपे हैं, वे हैं-पीपल का वृक्ष, तलवार और सूरज. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को शिवसेना के दोनों खेमों- उद्धव ठाकरे के नेतृव वाले धड़े और शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े- को तीन नवंबर को अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित कर दिया था.

आयोग ने सोमवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े को ‘मशाल' चुनाव चिह्न आवंटित किया था. उसने ठाकरे गुट के लिए पार्टी के नाम के रूप में 'शिवसेना - उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम आवंटित किया, जबकि एकनाथ शिंदे के गुट को 'बालासाहेबंची शिवसेना' (बालासाहेब की शिवसेना) नाम आवंटित किया गया, लेकिन शिंदे खेमे के चुनाव चिह्न के रूप में 'त्रिशूल', ‘गदा’ और ‘उगते सूरज’ को खारिज कर दिया था. यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई पर बोले पीएम मोदी, ‘हम जेपी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं’

ठाकरे धड़े ने भी त्रिशूल एवं उगते सूरज को चुनाव चिह्न के रूप में अपनी पसंद बताया था. उगता सूरज द्रविड़ मुनेत्र कषगम का चिह्न है. आयोग ने शिंदे नीत धड़े को मंगलवार सुबह तक चिह्नों की नयी सूची सौंपने को कहा थां शिंदे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करते हुए दावा किया था कि उनके पास शिवसेना के 55 में 40 विधायकों और 18 लोकसभा सदस्यों में से 12 का समर्थन प्राप्त है. उद्धव के इस्तीफे के बाद शिंदे ने भाजपा की मदद से सरकार बनाने हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).